हल्द्वानी, जनवरी 1 -- नैनीताल। नव वर्ष की शुरुआत पर नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कड़ाके की ठंड भरी रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ केक काटकर नववर्ष मनाया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। एसएसपी मंजूनाथ ने कहा कि ड्यूटी ही हमारा उत्सव है और जनता की सुरक्षा ही हमारा संकल्प। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल की सतर्कता और मेहनत के कारण ही आमजन सुरक्षित महसूस करता है। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस ने संकल्प 2026 के तहत अपने प्रमुख लक्ष्यों को दोहराया, जिनमें अपराध-मुक्त जिला, नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। नव वर्ष की इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि नैनीताल पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.