संभल, दिसम्बर 28 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वूमेन पावर, वूमेन प्राइड व वूमेन एरा द्वारा सीता रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नव वर्ष उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रगति व सकारात्मक का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई। जिसमें तीनों ग्रुप की अध्यक्ष शुभा कागजी, अलका मंगल व अंजलि चौधरी ने विचार प्रस्तुत किये। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें गीत, संगीत नृत्य, खेल और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। सभी ने आने वाले वर्ष में सकारात्मक सोच अपने मेहनत करने और एक दूसरे की सहायता करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...