आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे चंद्रमा ऋषि आश्रम पर हिन्दू नव वर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को नव वर्ष आगमन से पूर्व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने 31 हजार दीप जला कर खुशिया मनाई। संतो ने भारतीय नव वर्ष की प्राचीनतम महत्व एवं उपयोगिता को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा गणेश मंदिर के महंत राजेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज के द्वारा किया गया। इसके बाद कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर श्याम सुंदर पराशर ने कहा कि हम भले ही अपना नव वर्ष भूल जाए पर प्रकृति नहीं भूलती। वृक्ष पुराने पत्तों को गिरकर नए पत्ते धारण करते हैं, किसान के घर में नए अनाज आ जाते हैं। सरकार भी पूरे वर्ष का बजट इसी समय से लागू करती है। हर तरफ हर्ष का वात...