कौशाम्बी, जनवरी 25 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर में रविवार को एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस गोष्ठी में नए मतदाताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मतदान के महत्व की भी जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने उपस्थित नए मतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक मतदाता को समान शक्ति प्रदान की है। मतदान का अधिकार जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने पर ही देश को सही दिशा दी जा सकती है। मतदान प्रणाली की पवित्रता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और किसी भी बाहरी प्रभाव को चुनावी प्रक्रिया को दूषित नहीं करने देना चाहिए। मतदान केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जागरूकता और ईमानदारी के साथ किया गया मतदान भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.