कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि डाक विभाग के नए डाक अधीक्षक के रूप में गिरीश चंद्र यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान डाक अधीक्षक संजीत कुमार भगत से पदभार लिया। निवर्तमान डाक अधीक्षक का स्थाांतरण भागलपुर डिवीजन में किया गया। इस मौके पर डाक कर्मियों द्वारा स्थानांतरित डाक अधीक्षक को विदाई देते हुए नव पदस्थापित डाक अधीक्षक का स्वागत किया गया। नव पदस्थापित डाक अधीक्षक ने कहा कि डाक विभाग की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा सुलभता से डाक सेवा पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, डाक विभाग की जमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का काम डाक कर्मी करें। मुख्य स्तर से मिले लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का संकल्प लेते हुए काम करने की जरूरत है। इस ...