बोकारो, जून 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को पदभार सौंपा। मौके पर उपायुक्त ने उन्हें ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय के वरीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त से भेंट कर अपना परिचय दिया तथा जिले की संक्षिप्त जानकारी साझा की। उपायुक्त ने आशा व्यक्त किया है कि नव पदस्थापित डीडीसी अपने अनुभव व प्रशासनिक दक्षता से जिले के विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। वहीं, नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त ने भी विश्वास दिलाया कि वे समर्पण भाव से जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.