मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- साहेबगज (हिसं)। प्रखंड क्षेत्र के वासुदेपुर सराय पैक्स की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को हुई। नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कृष्णकिशोर राय ने बैठक की अध्यक्षता की। बीसीओ राकेश कुमार ने सभी सदस्यों को पैक्स के क्रियाकलाप की जानकारी दी। बैठक में शामिल प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने पैक्स अध्यक्ष कृष्ण किशोर राय को पैक्स के संचालन में सहयोग करने का निर्णय लिया। बैठक में समिति सदस्य सुनैना दैवी, विनोद कुमार राय, राजकिशोर सिंह, भूलन सहनी, मीना देवी, अजय राम, लालमुनि देवी, दिनेश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.