औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव व ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा को ओबरा विधानसभा से चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद दाउदनगर प्रखंड के वार्ड संख्या 16 रामनगर, गौतम बुद्ध टाउन हॉल ओबरा, नवीनगर तथा रफीगंज में भव्य स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोहों में उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इन सभी समारोहों में उपस्थित रहे और जनता का स्नेह व आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संबोधन में कहा आपका विश्वास और अपार स्नेह मेरे लिए अमूल्य है। आपको दिया गया प्रत्येक वचन मेरे लिए जिम्मेदार...