बदायूं, फरवरी 22 -- दातागंज, संवाददाता। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के बार भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन दातागंज समृद्धि मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने समारोह की शुरुआत करायी। एल्डर कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह ने अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सामान्य सचिव संतोष कुमार सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सहायक चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद,आशा दीक्षित, विनोद कुमार सिंह, अजीत सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अमीन, उपाध्यक्ष प्रथम पर ओमपाल सिंह, उपाध्यक्ष द्वितीय पर ओमेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सलीरजाक, सह सचिव प्रशासन पर संदीप कुमार सिंह और सहसचिव प्रशासन बहोरन सिंह यादव ...