बिजनौर, जनवरी 6 -- तहसील नजीबाबाद प्रांगण स्थित कवि दुष्यंत कुमार सभागार के नव निर्मित भवन का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी ने भवन का निरीक्षण किया व भवन के समुचित उपयोग एवं रख-रखाव के निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एसपी अभिषेक झा, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में तहसील नजीबाबाद तहसील मे कवि दुष्यंत कुमार सभागार के नव निर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि इस नव निर्मित मीटिंग हॉल से प्रशासनिक बैठकों, समीक्षा कार्यक्रमों एवं विभिन्न विभागीय समन्वय बैठकों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। यह भवन सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं दक्षता में वृद्धि होगी। इस पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित ...