जौनपुर, दिसम्बर 16 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट कम्पाउंड कार्यालय में सोमवार को कलक्ट्रेट अधिवक्त्ता समिति में नवनिर्मित सीढ़ी का उद्घाटन किया गया। यह सीढ़ी प्रथम तल पुस्तकालय तक आने-जाने में मददगार होगी। उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता स्व़ शोभनाथ सिंह के सुपुत्र शशिकान्त सिंह और डॉ़ तेज प्रताप सिंह ने किया। अध्यक्षता घनश्याम सिंह व संचालन महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर राजकुमार निषाद, राजबहादुर गौतम, शशांक शेखर तिवारी, रमापति उपाध्याय, रामकृष्ण पाठक, राधेश्याम दूबे, अजीत प्रताप सिंह, प्रदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...