मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित मुंशीपुरा ओवरब्रिज पुलिस चौकी के भवन का फीता काटकर शुभारम्भ किया। साथ ही साथ नव निर्मित पुलिस चौकी में उपलब्ध सुविधाओं का पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण करके जायजा लेते हुए दिशा निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा कि नई पुलिस चौकी के खुलने से अपराधियों के ऊपर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में काफी मदद मिलेगी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अंजनी कुमार पाण्डेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.