उरई, फरवरी 7 -- जालौन। विकास खंड कार्यालय के नव निर्मित गेट का सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। विकास खंड कार्यालय में प्रवेश के लिए दो गेट बने हुए हैं। जिसमें एक मुख्य गेट का निर्माण पहले ही हो चुका है। जबकि दूसरा गेट जर्जर हो चुका था। जिसके स्थान पर पंचम राज्य वित्त से निर्मित दूसरा गेट बनवाया गया था। जिसका लोकार्पण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने सदर विधायक का स्वागत किया। सदर विधायक ने कहा कि दोनों गेट खुलने से आवागमन में सुविधा रहेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि एक गेट का प्रयोग प्रवेश और दूसरे का निकासी के लिए करने से लोगों को सुविधा होगी। इस मौके पर राजवीर सिंह, अशोक पटेल, जीतू सिकरवार, गुड्डू सेंगर, बडकन तोमर, दीपू सेंगर, दाऊ काशी पुरा, आदि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.