सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस के युवा कांग्रेसी आकाश सिंह को युथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्‍त किया गया है। जबकि चंदन कुमार सिंह को युवा मोर्चा का जिलाध्‍यक्ष और शिव प्रसाद केसरी को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। सभी नव नियुक्‍त पदधारियों को रविवार को विधायक भूषण बाड़ा ने बुके देकर एवं माला पहना कर स्‍वागत किया। साथ ही नियुक्ति पत्र भी सौंपा। विधायक ने सभी नव नियुक्‍त पदधारियों को बधाई देते हुए संगठन मजबूती को लेकर कई टिप्‍स भी दिए। विधायक ने कहा कि नव गठित पदधारियों के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत होगी। पार्टी को नई धार मिलेगी। विधायक ने कहा कि सभी पदधारी अपने कर्त्‍तव्‍यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। संगठन के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएं। अधिक से अधिक लोगों को संगठन स...