औरंगाबाद, जनवरी 8 -- सीआरपीएफ कैंप, मदनपुर में गुरुवार को नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों के बुनियादी प्रशिक्षण के समापन पर पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि प्रशिक्षु से गृह रक्षक बने जवानों पर अब दायित्वों का बड़ा भार है, जिसे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाना होगा। मदनपुर ग्राउंड में आयोजित परेड में जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी, डीएसपी मनीषा बेबी, डीएसपी अर्पणा कुमारी और पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सलामी दी गई। पूर्व में परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। मदनपुर सीआरपीएफ कैंप में 120 दिनों के बुनियादी प्रशिक्षण के बाद मुजफ्फरपुर जिले के 175 और सीतामढ़ी जिले के 68 कुल 243 गृह रक्षक जवानों की पारण परेड संपन्न हुई। मदनपुर ...