सहरसा, जुलाई 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रेक्षागृह में मंगलवार को कोसी डीआईजी मनोज कुमार नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इधर सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने नव नियुक्त सिपाहियों के आवासन के लिए चिह्नित भवन का निरीक्षण किया। एसपी ने प्रशिक्षण संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार 14 जुलाई से नव नियुक्त सिपाहियों का प्रशिक्षण संभावित है। केंदीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना के अंतर्गत अंतिम रूप से जिले के लिए 305 महिला व पुरुष सिपाहियों की नियुक्ति की गई है। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित की गई थी। जिसमें 17,87,720 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 11,9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.