विकासनगर, फरवरी 4 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के शहर मंडल अध्यक्ष हर्ष और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम ठाकुर का मुख्य बाजार में फूल मालाओं से स्वागत कर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को उनकी ओर से निरस्त कर दिया गया है। स्वागत करने वालों में सारांश डोगरा, दीपू राठौर, राहुल भट्ट, रजत सोम, सर्वेश सकलानी, विशाल राणा, रोहित पाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...