रांची, फरवरी 9 -- रांची । संवाददाता समाहरणालय सभागार में सोमवार को नव-नियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सौरभ भुवनिया ने की। बैठक का उद्देश्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों और अपेक्षित प्रदर्शन को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन देना था। डीडीसी ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि उनका दायित्व सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ा है, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन वितरण और खाद्यान्न आपूर्ति में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही सामाजिक कल्याण योजनाओं जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, आयुष्मान भारत एवं अन्य योजनाओं का लाभ समय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.