अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, संवाददाता। स्वर्ण जयंती नगर स्थित श्री साईं रेस्टोरेंट में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी ने प्रभु राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष ने कहा संगठन गांव गांव जाकर अपनों को जोड़ेगा। जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर ने बताया कि मंडल, जिला एवं महानगर वीरांगना कार्यकारिणी गठित की गई है। इसके अतिरिक्त सभी प्रकोष्ठों की अध्यक्ष भी मनोनीत की गई हैं। महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधुरानी जादौन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, अलका सिंह,पूनम चौहान, लता राघव, गरिमा राघव,बीना चौहान,मनोज कुमारी जादौन, प्रभा चौहान, शिखा राघव, ममता राघव आदि मौ...