सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- सोमवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों की बैठक शाखा संख्या-2 रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान अजय बिरला को मंडल संगठन मंत्री (अंबाला मंडल) तथा राजन वत्स को शाखा संख्या-1 सहारनपुर का सचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त मंडल संगठन मंत्री अजय बिरला के सहारनपुर आगमन पर यूनियन पदाधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई तथा मिठाइयां बांटी गईं। भावाधस संगठन के पदाधिकारियों ने अजय बिरला को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। रनिंग शाखा सचिव रामप्रीत ने कहा कि अजय बिरला के मंडल संगठन मंत्री ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.