कोटद्वार, जुलाई 25 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के एस सी-एस सी प्रकोष्ठ में नवीन दायित्व वितरण के अंतर्गत नियुक्त तीन पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर हेमलता नेगी की उपस्थिति में प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष मीना बछवाण, जिलाध्यक्ष राजे सिंह आर्य व कार्यकारी जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल का पुष्पमाला, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि ये नियुक्तियां कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगी। पूर्व महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि यह सम्मान एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और उन्हें आशा है कि पदाधिकारी इस पर खरा उतरेंगे। इस अ...