बागेश्वर, जून 5 -- कपकोट। रामलीला मैदान कपकोट में कपकोट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल के नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, मंडल अध्यक्ष देवल चौरा, भूपेश फ़र्तयाल, मंडल अध्यक्ष दुग नाकुरी मनोज भौर्याल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कांडपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चंपा देवी, प्रशासक क्षेत्र पंचायत गोविंद दानू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...