दुमका, जनवरी 31 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि ।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त 14 चौकीदारों ने अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू के समक्ष अपना योगदान किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों को निभाने का निर्देश दिया। साथ ही नवनियुक्त चौकीदारों को नियमावली के साथ ड्रेस कोड का पालन करते हुए रहन-सहन, कर्तव्य और निष्ठा के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर नवनियुक्त चौकीदारों के चेहरे पर सरकारी सेवा से जुड़ने की खुशी साफ झलक रही थी। बताये कि सरैयाहाट अंचल के दो थाना क्षेत्र हंसडीहा और सरैयाहाट थाना के विभिन्न क्षेत्रों में 29 नए चौकीदारों की नियुक्ति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.