बागेश्वर, जून 14 -- बागेश्वर। भाजपा नगर मंडल ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकम आयोजित किया। नव नियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। शनिवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। मुख्य वक्ता गोविंद सिंह टंगड़िया तथा दीपा आर्या ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की। यहां नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, रमेश तिवारी, प्रमोद मेहता, प्रकाश साह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...