चतरा, फरवरी 1 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिंघानी पंचमुखी चौक के समीप कन्या मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को ग्राम सिंघानी विकास समिति के बैनर तले एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्जवल दास शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ सह सीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी सहित सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी, पसमांदा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना महफूज़ रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मध्य विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत एवं नृत्य के साथ किया। इसके उपरांत ग्राम सिंघानी विकास समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार एवं सचिव दीपक कुमार राज सहित कई लोग...