बिहारशरीफ, नवम्बर 19 -- नालंदा के जुआफरडीह स्तूप में किया गया आयोजन फोटो : नालंदा महाविहार-नालंदा में बुधवार को महा मोग्गल्लान शांति यात्रा में शामिल भिक्षु। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार, सम विश्वविद्यालय व भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को धम्मसेनापति महा मोग्गल्लान के 2512वें परिनिर्वाण दिवस पर महा मोग्गल्लान शांति यात्रा का आयोजन नालदा के जुआफरडिह स्तूप में किया गया। महा मोग्गल्लान, भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्य थे। भगवान बुद्ध की शिक्षा को प्रसारित करने में उनका अद्वितीय योगदान रहा है। चीनी यात्री ह्लेनसांग द्वारा लिखित उपलब्ध साहित्यिक स्रोत के अनुसार जुआफरडिह स्तूप, नालंदा में महा मोग्गल्लान का परिनिर्वाण हुआ था। बिहार सरकार ने महा मोग्गल्लान के परिनिर्वाण दिवस को महामोग्गल्लान दिवस के रूप में स्वीकार किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.