रामगढ़, सितम्बर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। साड़म पंचायत की मुखिया किरण देवी ने गुरुवार को नव चयनित डीएसपी कुजूकलां निवासी मिथुन कुमार पिता बीगा मुंडा को आचरण प्रमाण पत्र दिया। विगत माह मिथुन कुमार का चयन डीएसपी पद में हुआ है। मुखिया ने कहा कि मेरे पंचायत के लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव के युवक ने डीएसपी के पद में चयनित हुए हैं। मौके पर पंचायत सचिव संदीप कुमार, रोजगार सेवक विजय कुमार शर्मा, प्रज्ञा केंद्र संचालक मनोज कुमार, उप मुखिया तुलसीदास महतो, मनोज मुंडा, लखीचरण भोक्ता, कोलेश्वर महतो, कुलदीप कुमार, पतंग कुमार, गोपाल महतो, शिवा मुंडा, उमेश मुंडा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.