पूर्णिया, जनवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बुधवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रामबाग स्थित आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में जिले भर से आए अतिथियों ने भोज में हिस्सा लिया। कुशवाहा ने स्वयं और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों को भोजन परोसा और उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कुशवाहा ने कहा कि नव ऊर्जा, नया संकल्प और नई उम्मीदों का पर्व है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है जो जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन से सामाजिक समानता और समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सुदूर इलाके से लोगों ने मेरे आतिथ्य को स्वीकार किया है उससे मैं अभिभूत हूं। कहा कि आमजनों का स्नेह और समर्थन ही मेरी पूंजी है और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.