सोनभद्र, अगस्त 22 -- अनपरा,संवाददाता। रीजनल लर्निंग इंस्टीट्यूट (आरएलआई) एनटीपीसी विन्ध्याचल को 16वें लीडरशिप इंडिया समिट एंड अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी लर्निंग प्रैक्टिसेज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राघवेंद्र प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (आर एल आई) ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान आरएलआई विन्ध्याचल द्वारा किए गए अभिनव और प्रभावशाली लर्निंग पहलों को मान्यता देता है, जिन्होंने न केवल एक नई मिसाल कायम की है, बल्कि एनटीपीसी की निरंतर विकास और पेशेवर उत्कृष्टता की संस्कृति को भी सुदृढ़ किया है। इस उपलब्धि से संस्थान की प्रतिबद्धता और गुणवत्ता-प्रधान प्रशिक्षण दृष्टिकोण की पुष्टि होती है, जिससे एनटीपीसी के कर्मचारियों के कौशल और दक्षता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.