गंगापार, जनवरी 29 -- गुरुवार को नवोदित शिक्षा केंद्र शंकरगढ़ में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त बारा नीतिका श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देना आवश्यक है, जिससे वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि नवोदित शिक्षा केंद्र का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। विद्यालय निरंतर प्रयास कर रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा और मंच उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने 'श्याम आन बसो वृंदावन में', 'ऑपरेशन सिंदूर' न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.