वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी। बड़ा लालपुर में गांधी शिल्प बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर रविवार को सांस्कृतिक संध्या में नवोदिन कलाकारों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यालय विकास आयुक्त, केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय और सुबह ए बनारस आनंद कानन द्वारा कार्यक्रम में दो प्रस्तुतियां हुईं। गौरी कला मंडपम की कुमकुम रस्तोगी, स्निग्धा सिंह, कृतिका सिंह, राजश्री ठाकुर, ज्योति कुमारी और ट्विंकल चौरसिया ने डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशन में लोक नृत्य, कांवर और रास नृत्य को जीवंत किया। समापन कजरी और होरी पर आधारित भाव नृत्य से हुआ। इसके बाद पुणे के युवा कलाकार प्रमोद बाघ ने कथक नृत्य की प्रस्तुति की। कलाकारों को प्रमाण पत्र दीनदयाल हस्त कला संकुल संग्रहालय अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने प्रदान किया। संयोजन डॉ. रत्नेश वर्मा और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य...