जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- सड़क जर्जर रहने के कारण लोगों को हो रही थी परेशानी तीन- चार महीना में काम पूरा होने की उम्मीद मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के मकपा के निकट अवस्थित नवोदय विद्यालय तक जाने वाले संपर्क पथ का निर्माण शुरू हो गया है। विद्यालय मखदुमपुर बराबर रोड से करीब पौने दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब तक वहां तक जाने का एकमात्र रास्ता कच्ची सड़क थी। विद्यालय तक सड़क नहीं रहने से छात्रों एवं शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । बरसात के चार महीने तो जैसे यह मुख्य मार्ग से कट जाता था। स्कूल तक पैदल जाना पड़ता था। छात्रावास की सामग्री एवं अन्य सामान के लिए मजदूरों को लगाना पड़ता था। जिससे काफी परेशानी होती थी। कोई छात्र बीमार पड़ जाता था तो उसे स्थिति में उसे खाट पर टांग कर लाना पड़ता था पक्की सड़क निर्माण के लिए कार्य शुरू ...