घाटशिला, जनवरी 29 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट-गाइड कैंप सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस कैंप में भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों को तृतीय सोपान का टेस्टिंग प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि इस कैंप में नवोदय विद्यालय समिति पूर्वी झारखंड संभाग के 18 स्कूलों के 216 स्काउट कैडेट्स व 218 गाइड कैडेट्स शामिल हुए। जिन्होंने सफलतापूर्वक पांच दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड व्यक्तित्व निर्माण के साथ नैतिक मूल्यों के विकास व विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्काउट एवं गाइड कैडेट्स को इसके महत्व व उपयोगिता की जानकारी दी। भारत स्काउट ...