दरभंगा, फरवरी 8 -- केवटी। पचाढ़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार से 15 दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसमें मुख्य प्रशिक्षक नीलम चौधरी एवं उनके सहायक संजय कुमार झा विद्यार्थियों को मिथिला पेंटिंग की पारंपरिक एवं समकालीन शैलियों का सुनियोजित प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को मिथिला पेंटिंग के विभिन्न कलात्मक एवं तकनीकी पक्षों जैसे रेखांकन, प्राकृतिक एवं पारंपरिक रंगों का प्रयोग, प्रतीकात्मक आकृतियां, ज्यामितीय संरचना, बॉर्डर डिजाइन, कचनी और भरनी तकनीक, संतुलन एवं लय, कथा-प्रधान विषय वस्तु की प्रस्तुति के बारे में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक आलोक शर्मा ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं से चयनित 40 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ...