आरा, जनवरी 31 -- बिहिया। निज संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिहिया में शनिवार को शिक्षक सहित तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य पीसी राय ने की और संचालन तसनीम अली ने किया। इस दौरान गणित शिक्षक डॉ आर के सिंह, शिक्षक डीबी सिंह और एमटीएस स्टाफ राजू प्रसाद का कार्यकाल पूरा होने पर अंगवस्त्र व फूल माला लेकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर सदस्यों ने अपने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें सराहना की। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...