सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट में कक्षा 6 व कक्षा 9 में नामांकन कराने वाले परीक्षार्थी शामिल हुए। शहर में डॉन बॉस्को हाई स्कूल व इमानुएल हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र पर नौवीं व जवाहर नवोदय विद्यालय में 11 वीं के परीक्षार्थी शामिल हुए। बहरहाल, वर्ग 9 में नामांकन के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 745 थी। इसमें 594 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 151 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार से वर्ग, 11 में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 292 थी। इसमें 99 उपस्थित व 193 अनुपस्थित पाए गए। प्राचार्य वसीम अहमद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए परीक...