वाराणसी, फरवरी 8 -- पिंडरा। जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में पतंजलि योगपीठ की ओर से रविवार को भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत प्राचीन दर्शन, अध्यात्म एवं योग शिविर लगा। योग प्रचारक स्वामी आदित्य सामदेव ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग, अध्यात्म और भारतीय दर्शन की प्राचीन परंपरा से अवगत कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने की। धन्यवाद ज्ञापन कनक पाण्डेय और संचालन एवं संयोजन हरीश चन्द्र यादव ने किया। इस दौरान रामाश्रय यादव, राज्यश्री सिंह, सुभाष त्रिपाठी, विपिन यादव कमलेश यादव समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...