शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय आयोजन में जिले के 25 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कक्षा आठ से 11 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से एक बालक एवं एक बालिका शामिल रहे। अध्यक्षता कर रहे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना का विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...