मुरादाबाद, अगस्त 14 -- क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026 - 27 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि पहले 13 अगस्त थी। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए कक्षा 5 में अध्ययनरत सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी जवाहर नवोदय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.