छपरा, दिसम्बर 6 -- जिला मुख्यालय में बनाए गए हैं 7 परीक्षा केंद्र परसा/दरियापुर,एक संवाददाता। देवती स्थित नवोदय विद्यालय में छठे वर्ग में नामांकन को लेकर 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.समरकेतु ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक की देखरेख में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से परीक्षा आयोजित होगी। जिला प्रशासन की देखरेख में परीक्षा की सभी तैयारियां चल रही है। परीक्षा केंद्रों में सारण एकेडमी छपरा,राजेन्द्र कॉलेजिएट छपरा,बी. सेमिनरी,एल.एन.बी. हाई स्कूल,जिला स्कूल,गांधी हाई स्कूल छपरा,राजपूत हाई स्कूल शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि दो प्रखंडों में छपरा और लहलादपुर प्रखंड के लिए बनाए गए जिला स्कूल छपरा केंद्र पर ...