सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व 11वीं वर्ग के अंतर्गत लेटरल इन्ट्री चयन परीक्षा 2026-27 का आयोजन शनिवार को नवोदय विद्यालय नावाडीह में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि ने बताया कि लेटरल इन्ट्री के आधार पर वर्ग नौवीं व 11वीं में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। छात्रों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व पेन के अलावा अन्य सामान ले जाने पर प्रतिबंध था। छात्रों की गहनता से जाचं के बाद प्रवेश दिया गया। बताया कि वर्ग नौवीं में नामांकन के लिए 394 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 279 छात्र उपस्थित हुए। जिसमें 175 व 104 छात्राएं थी। जबकि 115 छात्र अनुपस्थि थे। वहीं 11वीं वर्ग में नामांकन के लिए 136 छात्रों ने पंजीकरण कराया था...