रांची, फरवरी 14 -- रांची। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने तीरंदाजी एरिना का उद्घाटन किया। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित इस एरिना में अभ्यास हेतु 6 टारगेट और धनुष उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत फुटबॉल बांटे और विद्यालय पत्रिका नव स्वर का विमोचन भी किया। डीसी ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया, वहीं एसडीएम कुमार रजत ने तीरंदाजी के लाभ बताए। प्राचार्य एनोस केरकेटा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...