मऊ, मार्च 26 -- मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल की छात्रा खुशी पुत्री अजय निवासी गांगेवीर ने 8 फरवरी को आयोजित कक्षा नौ के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा दिया था। मंगलवार शाम को परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें खुशी ने सफलता प्राप्त कर परिषदीय विद्यालय की गुणवत्तापरक शिक्षा को रेखांकित किया है। इसी विद्यालय की शिवानी गुप्ता ने भी नवोदय चयन के साथ राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस सफलता पर बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, सुनील सिंह, मनमोहन पाण्डेय, संजय सिंह, रणंजय मल्ल, राधेश्याम पाण्डेय, मणि प्रकाश सिंह, भीम गुप्त, अशोक सिंह, रवीन्द्र मौर्य ने विद्यालय परिवार को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.