गिरडीह, जून 18 -- गांडेय। पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में विद्यार्थियों के लिए राशन सामग्री और पोशाकों की सप्लाई के लिए पिछले दिनों हुए टेंडर में कथित रूप से गड़बड़ी और अनियमितता किए जाने के आरोपों को लेकर गिरिडीह उपायुक्त से मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा तथा इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। इस विषय में यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी कि किसी खास आपूर्तिकर्ता को टेंडर देने के लिए टेंडर में कथित रूप से मनमानी की गई है। अगर ऐसा है तो गलत है और इसकी जांच व कार्रवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कई वर्षों से नवोदय में आपूर्ति करते आ रहे श्रीनाथ जी भंडार के प्रोप्राइटर रितेश कुमार गुप्ता ने इस कथित गड़बड़ी को लेकर गिरिडीह उपायुक्त को एक शिकायत मेल के माध्यम से करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.