घाटशिला, अगस्त 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर के बालीकुड़िया मौजा में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कई कार्यक्रम हुये। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर भारत द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत के विद्यालयों में अंतरिक्ष दिवस से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्पीच कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही जूनियर क्लास के छात्रों ने आकर्षक सैटेलाइट और लैंडर का मॉडल भी प्रदर्शित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, प्रिया प्रियदर्शनी, आकांक्षा सिंह, ब्यूटी सैकिया, स्वाति सामल, सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.