लातेहार, दिसम्बर 13 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन को लेकर आयोजित प्रवेश जांच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 141 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 136 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए शिक्षक संदीप कुजूर, राजीव रंजन पांडेय, मो. मुरसीद, विशाखा मिश्रा, अचला रानी कुजूर सहित स्थानीय थाना के सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं परीक्षा के दौरान लातेहार से आए पर्यवेक्षक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाठक द्वारा परीक...