कोडरमा, दिसम्बर 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के पुतों स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को विद्यालय का 25वां वार्षिकोत्सव रजत जयंती समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा दे रहे विद्यालय के कई पूर्व छात्र शामिल हुए, जो वर्तमान में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। रजत जयंती समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए अनुभव साझा किए। उन्होंने वर्तमान विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व पर मार्गदर्शन दिया तथा नवोदय विद्यालय को प्रतिभाओं की नर्सरी बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमित...