गढ़वा, दिसम्बर 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा में वर्ग 6 में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिये शनिवार को चयन परीक्षा का आयोजन दो परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा के लिए नगर ऊंटारी में प्लस टू उच्च विद्यालय व अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 751 में 615 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 136 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कधवन बांध प्रमंडल के कनीय अभियंता दिलीप कुमार को और अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कनीय अभियंता मृणाल किशोर को बतौर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक बिरेंद्र कुमार पांडेय...