शाहजहांपुर, मार्च 25 -- पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय, पीलीभीत की 50 छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज का भ्रमण किया। छात्राओं के इस भ्रमण का उद्देश्य उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक कौशल के संबंध में जानकारी हासिल करना था। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं स्वरोजगार बनने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने महाविद्यालय के सभी संकायों के अतिरिक्त, स्टेडियम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कीड़ा मैदान, छात्रावास, कैंटीन, अतिथि गृह कॉलेज के प्रशासनिक भवन का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वाणिज्य विभाग में स्वरोजगार एवं व्यावसायिक कौशल विषय पर आयोजित कार्यशाला में भी प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उप-प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.