गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- उचकागांव, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल बलेसरा में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने की। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका का अभिनंदन किया। इसके बाद एडीएम ने स्कूल की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा अभिभावक प्रतिनिधियों से फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने स्कूल के आय-व्यय विवरण की समीक्षा भी की। उन्होंने प्राचार्य सुधाकर शुक्ला को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों के लिए नियमित शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करें और सत्र के प्रारंभ में ही वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करें। ताकि सभी कार्यक्रम समय पर संचालित हो सकें। इस दौरान नवोद...